Madhubani: भागलपुर के कोतवाली एवं आदमपुर थाना कांड संख्या-758/17 और 759/17 के अनुसंधान में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में मधुबनी जिला बल में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक रविन्द्र राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
- समीक्षा कब हुई: पुलिस मुख्यालय के अपराध अनुसंधान विभाग एवं कमजोर वर्ग प्रभाग, पटना द्वारा दोनों कांडों की समीक्षा 18 अप्रैल 2026 को की गई थी।
- लापरवाही क्या मिली: समीक्षा में पाया गया कि पुलिस निरीक्षक रविन्द्र राम 22 जून 2024 तक उक्त मामलों के अनुसंधानकर्ता थे।
- सबूत गायब: जांच के क्रम में उन्होंने भागलपुर समाहरणालय की स्थापना शाखा से 27 सितंबर 2023 को सीडी, पेन ड्राइव एवं जांच प्रतिवेदन की सत्यापित प्रतियां प्राप्त की थीं। लेकिन 26 जून 2024 को जब उन्होंने प्रभार वर्तमान अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक रमेश यादव को सौंपा, तो सीडी, पेन ड्राइव एवं जांच प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया।
कार्रवाई का आधार
महत्वपूर्ण साक्ष्य और दस्तावेज अगले अनुसंधानकर्ता को नहीं सौंपना गंभीर लापरवाही माना गया। इसी आधार पर पुलिस मुख्यालय ने निलंबन की कार्रवाई की है।






