सहरसा पुलिस ने गोलीकांड का किया खुलासा, इस वजह से की थी जान से मारने की कोशिश

By: Jan Manas

On: Saturday, May 31, 2025 7:29 PM

Google News
Follow Us

Saharsa: शहर के चर्चित युवक जग्गा यादव गोलीकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. गोलीकांड की वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. लोगों को इस घटना के खुलासा की बात पच नहीं हो रही है. क्या है पूरा मामला पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

घटना के बाद पुलिस हुई एक्टिव

सहरसा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्ड्रेन पार्क के समीप आशिष कुमार उर्फ जग्गा यादव को गोली मारकर घायल करने वाले अपराधियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के तुरंत बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय और सदर थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की.

जुटाए गए सबूत

एफएसएल और तकनीकी शाखा की टीम द्वारा घटनास्थल से सबूत एकत्रित किए गए. घायल जग्गा यादव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस अधिकारियों ने उनसे और उनके परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी ली. जख्मी के भाई के आवेदन पर सदर थाना में एफआईआर दर्ज की गई.

बदला लेने के लिए की थी फायरिंग

पुलिस अधीक्षक सहरसा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधी विवेक कुमार और सुमितेश कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में विवेक कुमार ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसने यह हमला व्यक्तिगत प्रतिशोध में किया था. आरोप है कि कुछ दिन पहले आशिष कुमार ने उसे अपने घर ले जाकर तीन दिनों तक मारपीट की थी, जिसका बदला लेने के लिए यह हमला किया गया. घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment