पीएम मोदी ने माफिया राज, गुंडाराज और जंगलराज से लोगों को सतर्क किया, कहा- पंजा और लालटेन ने गरीबी में धकेला

By: Jan Manas

On: Friday, June 20, 2025 2:22 PM

Google News
Follow Us

Siwan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिवान से बिहार को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने जल, रेल और बिजली क्षेत्र सहित कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. उन्होंने राज्य को 10 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी. सिवान पहुंचने पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. 2025 में पीएम मोदी का यह पांचवां बिहार दौरा है. चुनावी साल में यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सिवान लालू परिवार का गढ़ माना जाता है.

पंजे और लालटेन स्वाभिमान को ठेंस पहुंचाया

सिवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जंगलराज वालों ने बिहार को बर्बाद कर दिया था. 20 साल की बदहाली सिर्फ किस्सों में सुनी है. बिहार के हर एक व्यक्तियों के लिए उनका स्वाभिमान सबसे बड़ी बात है, इसके लिए ये कठिन से कठिन परिस्थिति में काम करते हैं. लेकिन पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेंस पहुंचाई. इन्होंने लूट, खसोट मचाई, इस कारण बिहार दुर्भाग्य बन गई थी गरीबी, लेकिन नीतीश कुमार के साथ मिलकर बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाया.

जंगलराज वाले फिर से मौका ढूंढ़ रहे

पीएम मोदी ने लालू यादव को लेकर लोगों को अगाह करते हुए कहा कि जंगलराज लाने वाले किसी तरह अपने पुराने कारनामें फिर से करने का मौका ढूंढ़ रहे हैं. बिहार के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करें, इसके लिए वो तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपको बहुत ही सतर्क रहना है. समृद्ध बिहार की यात्रा पर ब्रेक लगाने के लिए तैयार बैठे लोगों को कोसों दूर रखना है.

माफिया राज, गुंडाराज और जंगलराज

पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस की करतूत बिहार विरोधी है. जब भी ये लोग विकास की बात करते हैं तो लोगों को कारोबार, उद्य़ोग धंधे, दुकान में ताले लग जाते हैं. ये कभी भी बिहार के नौजवानों के दिल में जगह नहीं बना पाएंगे. ये लोग माफिया राज, गुंडाराज और जंगलराज के पोषक रहे हैं.

पीएम मोदी ने इन योजनाओं की दी सौगात (बीते 10-11 सालों में बड़े पैमाने पर कार्य हुए)

  • डेढ़ करोड़ लोगों को पानी का कनेक्शन
  • डेढ़ करोड़ से अधिक घरों को बिजली से जोड़ा
  • 55,000 किलोमीटर से ज्यादा ग्रामीण सड़कें बनाई
  • 45,000 से अधिक कॉमन सेंटर स्थापित किए

बिहार में पहले क्या था

सीएम नीतीश कुमार ने भी इस मौके पर सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जब से बिहार में एनडीए को मौका मिला है, तब से हमलोगों ने बहुत काम किया है. हमसे पहले जो लोग थे उनसे पूछना चाहिए कि पहले क्या हाल था. पहले लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे. आज इतनी बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को सुनने पहुंचे हैं. आज महिलाएं घर से निकल रही हैं. हमने महिलाओं के लिए बहुत काम किया है. शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया. सड़क, पुल का भी निर्माण हुआ है.

डिप्टी सीएम ने क्या कहा

उधर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं कि वे आज नमामि गंगे योजना के तहत सिवान में 6000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने आए. उन्होंने कहा कि जब भी पीएम आते हैं, बिहार को किसी न किसी नई सौगात देकर लौटते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य को नई दिशा मिल रही है. 

ये भी पढ़ें-

खान सर की नई पारी! बिहार में चुनाव लड़ने की चर्चा, जानिए क्या है हकीकत

यूट्यूबर मनीष कश्यप प्रशांत किशोर के साथ चलने को तैयार, 23 जून को जन सुराज में हो सकते हैं शामिल

अशोक चौधरी हैं सर्वदलीय नेता, पिता से लेकर दामाद तक अलग-अलग पार्टी से जुड़े, PK का तंज

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment