पीएम मोदी ने सहरसा और कोसी वासियों को दो नई ट्रेनों की सौगात दी, सांसद ने कहा- वन्दे भारत एक्सप्रेस का सपना हुआ पूरा

By: Jan Manas

On: Tuesday, September 16, 2025 8:57 AM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: पीएम मोदी ने सहरसा और कोसी वासियों को दो नई ट्रेनों की सौगात दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के पूर्णिया दौरे पर आए, जहां से उन्होंने सहरसा और कोसी वासियों को दो नई ट्रेनों की सौगात दी.

इसको लेकर सहरसा रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन द्वारा टेंट और बड़ी एलईडी टीवी का इंतजाम किया गया था ताकि लोग प्रधानमंत्री जी को देख और उनका भाषण को सुन सकें. इस मौके पर स्थानीय जेडीयू सांसद दिनेशचन्द्र यादव सहित रेलवे के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोसी और सहरसा वासियों को सहरसा से अमृतसर तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस और जोगबनी से सहरसा होते हुए दानापुर तक चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन की सौगात दी. इसको लेकर स्थानीय लोगों और सांसद दिनेशचन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री जी का आभार जताया.

मौके पर मौजूद सांसद ने कहा कि कोसी और सहरसा वासियों के लिए बड़ी खुशी का दिन है, लगातार यहां से ट्रेनों की कनैक्टिविटी बढ़ रही है जिससे लोगों को दूर दराज आने जाने में सहूलियत होगी. खासकर वन्दे भारत एक्सप्रेस यहां के लोगों का सपना था जो आज पूरा हुआ है.

ये भी पढ़ें-

अपने स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस देखकर गदगद हुए बेतिया के लोग, पीएम मोदी को कहा- थैंक्स

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment