50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी नीलसागर गिरफ्तार, सहरसा के हर थाने में दर्जनों केस हैं दर्ज

By: Jan Manas

On: Thursday, June 12, 2025 9:33 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. पुलिस ने सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के जम्हारा निवासी कुख्यात अपराधी नीलसागर को गिरफ्तार किया है. नीलसागर उर्फ लिलसागर यादव पिता- जुलुम यादव उर्फ जुल्मी यादव पर 50 हजार का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

दरअसल, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. एसपी हिमांशु ने बताया कि सोनवर्षा राज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार इनामी कुख्यात नील सागर उर्फ लीलसागर बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है.

जिले के सभी थानों में केस हैं दर्ज

प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार नील सागर पर जिले के लगभग सभी थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण जैसे कई संगीन मामलों में केस दर्ज हैं. वह वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी. उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी था.

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज

एसपी ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज किया गया है और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस नील सागर से पूछताछ कर रही है और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें-

सहरसा में पुलिस से राइफल छीनने की कोशिश, छात्र की मौत के बाद लोगों ने किया हंगामा

सहरसा में पुलिस जवान की हत्या, परिजनों ने लगाया जहर खिलाकर मारने का आरोप, बेहोशी की हालत में मिले

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment