Madhubani: मधुबनी जेल में अनोखी शादी हुई है. कोर्ट के आदेश के बाद दुष्कर्म पीड़िता की आरोपी से शादी हुई है. जेल परिसर में ही दोनों ने शादी की पूरी रस्म निभाई, सात फेरे भी लिए. पीड़िता ने पिछले साल आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था.
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि पीड़िता ने पिछले से आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर थाना में मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. आरोपी लगातार जमानत की कोशिश करता रहा लेकिन उसे जमानत नहीं मिली. मामले की सुनवाई एडीजे प्रथम के न्यायालय में चल रहा है. जिला अदालत से आरोपी की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है.
इधर, पीड़िता और आरोपी दोनों ने मिलकर पटना हाई कोर्ट में आपसी रजामंदी से शादी करने की और दोनों पक्षों ने समझौते की जानकारी कोर्ट को दी. हाई कोर्ट ने एडीजे कोर्ट को उनके संबंधों की पुष्टि का निर्देश दिया. इसके बाद दोनों ने शादी के लिए अदालत में आवेदन दिया. जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी.
जेल अधीक्षक ओम प्रकाश शांति भूषण ने शादी की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के वकील की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई. अब शादी से जुड़े सभी दस्तावेज और सबूत कोर्ट में पेश किए जाएंगे. आरोपी और पीड़िता लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे. इधर, जेल में इस तरह की शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे लेकर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रियाएं मिल रही है.
ये भी पढ़ें-
जयनगर कोचिंग टीचर वीडियो मामले में बड़ा खुलासा, वीडियो बनवाकर मांगे 20 लाख की रंगदारी






