Madhubani: सोशल मीडिया (Facebook) पर Facebook Id – Karan KD नामक युजर द्वारा राजनीतिक पार्टी विशेष एवं जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणियां करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मधुबनी पुलिस छापेमारी कर रही है.
पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं पेट्रोलिंग के दौरान यह पाया गया कि Facebook Id- Karan KD, URL- https://www.facebook.com/deepak.singh.kushwaha.ji.2025 से एक वीडियो पोस्ट किए गए हैं जिसमे एक युवक द्वारा राजनीतिक पार्टी विशेष एवं जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणियां की गई है, पोस्ट प्रसारित किया जा रहा है.
इस पोस्ट से आमजन में भय, भ्रम एवं असंतोष फैलने की संभावना है. इस प्रकार की यह वीडियो लोकशांति भंग करने, जनभावना को प्रभावित करने एवं समाज मे दंगा फैलाने की मंशा से की गई प्रतीत होती है. ऐसे वीडियो सार्वजनिक शांति एवं सौहार्द में व्यवधान उत्पन्न कर विधि-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं.
घटना के सत्यापन के लिए पुलिस आधीक्षक, मधुबनी द्वारा त्वरित कार्रवाई कर घटना का सत्यापन कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई करने हेतु संबंधित थाना को आदेशित किया गया है.
प्रारंभिक जांच में वीडियो आपत्तिजनक एवं सत्य पाया गया है, इस संदर्भ मे साइबर थाना, मधुबनी द्वारा कांड सं0-38/25 दिनांक – 15.11.025 धारा-196 (1) / 353 (2) BNS एवं 66 IT Act 2000 सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. अभियुक्त की पहचान कर ली गई है. गिरफ़्तारी हेतु सघन छापेमारी की जा रही है. फिलहाल विधि व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है.
ये भी पढ़ें-
पानीपत से लौटा युवक, घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या, FIR तक नहीं ली
सहरसा में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, एक फरार






