Madhubani : SSB और मधुबनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। दो अलग-अलग छापेमारी में कुल 196.07 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पहली घटना: दिनांक 18 मई 2026 को सुबह करीब 9 बजे माधवापुर थाना क्षेत्र के बिंदी परसा बॉर्डर पर गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग लगाई गई। इस दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा करने पर चालक गाड़ी तेज कर भागने लगा। पुलिस और SSB की टीम ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी में स्कॉर्पियो से 191.27 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। चालक की पहचान संजीव ठाकुर, निवासी सुगाभवानी, जालेश्वर, जिला महोत्तरी, नेपाल के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपी ने गांजा तस्करी में लिप्त होने की बात कबूली है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच कर रही है। माधवापुर थाना में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
दूसरी घटना: इसी दिन लदनियां थाना पुलिस ने चिकनौत्वा गाछी में छापेमारी कर 4.8 किलोग्राम गांजा के साथ धर्मनाथ साह, निवासी बोल बाजार, गोल बाजार, जिला सिरहा, नेपाल को गिरफ्तार किया। इस मामले में भी कांड दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
कुल बरामदगी: 196.07 किलोग्राम गांजा, 01 स्कॉर्पियो वाहन।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।






