ऑनलाइन बिक्री के विरोध में बंद रहीं दवा दुकानें, मोदी सरकार से की ये मांग

By: Jan Manas

On: Wednesday, May 20, 2026 9:16 PM

Google News
Follow Us

Madhubani: ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रग्गिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को मधुबनी जिले में दवा विक्रेताओं ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में एक दिवसीय बंद रखा। बिहार केमिस्ट एंड ड्रग्गिस्ट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में सभी लाइसेंसधारी दुकानदारों ने बंद को सफल बनाया। मरीजों की सुविधा के लिए कुछ इमरजेंसी दवा दुकानें खुली रहीं।

एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष गौतम कुमार और सचिव जगजीवन यादव ने कहा कि यह बंद जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और लाखों छोटे व्यापारियों की आजीविका बचाने के लिए है। कोविड सहित हर आपदा में केमिस्टों ने 24×7 सेवा दी है। लेकिन अनियमित ऑनलाइन बिक्री और डीप डिस्काउंटिंग से लाइसेंसधारी विक्रेता संकट में हैं।

उनका कहना है कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट में ऑनलाइन बिक्री का स्पष्ट प्रावधान नहीं है। ऑनलाइन माध्यम से प्रिस्क्रिप्शन का सत्यापन, रिकॉर्ड संधारण और स्टांपिंग सुनिश्चित नहीं हो रही। एक्ट के तहत लाइसेंस केवल तय परिसर के लिए है, जो इंटरनेट पर बिक्री की अनुमति नहीं देता।

केमिस्टों ने मांग की कि अनियंत्रित ऑनलाइन बिक्री पर तुरंत रोक लगे। बिना वैध लाइसेंस और प्रिस्क्रिप्शन की होम डिलीवरी पर नियंत्रण हो। वे तकनीक विरोधी नहीं हैं, लेकिन दवाओं की बिक्री पारदर्शी प्रणाली के तहत हो। इसके लिए कठोर नियामक ढांचा बने और GSR 817(E), GSR 220(E) अधिसूचनाओं की समीक्षा हो।

बंद में उदय जायसवाल, ललन राउत, मनोज कुमार सहित सभी प्रखंडों के सदस्यों ने सहयोग किया। चेतावनी दी गई कि सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर व्यापक आंदोलन होगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment