हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमिका संग धराया बैंककर्मी, पत्नी को पहचानने से किया इनकार

By: Jan Manas

On: Saturday, May 16, 2026 11:55 PM

Google News
Follow Us

Madhubani: नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुमशुदगी के बाद बरामद हुए यूको बैंक कैशियर ने अपनी ही पत्नी को पहचानने से इनकार कर दिया। आरोपी की पहचान अमन मोची के रूप में हुई है, जो पंडौल में बैंक कैशियर हैं।

पत्नी आशा देवी मुजफ्फरपुर ब्रह्मपुरा निवाशी ने दो महीने से पति का सुराग न मिलने पर नगर थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जब छापेमारी की, तो अमन शहर के में स्थित एक कॉलोनी से एक अन्य महिला और बच्चों के साथ मिले। पुलिस की सूचना पर पहुंची पत्नी और सास बेबी देवी यह नजारा देखकर दंग रह गईं।

मामले में नया मोड़ तब आया जब कोर्ट में 164 के बयान के अमन ने आशा देवी को अपनी पत्नी मानने से साफ इनकार कर दिया। अमन का दावा है कि आशा से उनका कोई संबंध नहीं है और वे मंदिर में दूसरी शादी कर चुके हैं। वहीं आशा के परिजनों का कहना है कि दोनों की शादी साल 2022 में हुई थी और हाल ही में पारिवारिक विवाद शुरू हुआ था।

नगर थाना पुलिस दोनों पक्षों के दावों और दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, शहर में इस अजीबोगरीब हाई-प्रोफाइल ड्रामे की खूब चर्चा हो रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment