लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर मुठभेड़ में ढेर, हत्या अपहरण समेत 20 से अधिक मामले हैं दर्ज

By: Jan Manas

On: Thursday, May 29, 2025 1:50 PM

Google News
Follow Us

Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में नोएडा एसटीएफ यूनिट और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने मुठभेड़ के दौरान लॉरेंस गैंग के शार्प शूटर को ढेर कर दिया. मारा गया बदमाश गाजियाबाद के लोनी का नवीन कुमार है. बदमाश के पास से एक बाइक, पिस्टल, दो कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है. शूटर के खिलाफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 20 अधिक केस दर्ज हैं.

लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर

नोएडा एसटीएफ के एडिशनल एसपी आरके मिश्रा ने कहा कि एसटीएफ नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को इनपुट मिला था कि लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर गाजियाबाद के लोनी का नवीन कुमार किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हापुड़ की तरफ आ रहा है. टीम ने हापुड़ पुलिस से संपर्क किया. जिसके बाद संयुक्त पुलिस टीमों ने नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार के पास चेकिंग शुरू कर दी.

पुलिस पर कर दी फायरिंग

जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन उसने ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया.

हत्या, अपहरण, लूट समेत 20 केस दर्ज

एएसपी आरके मिश्रा ने कहा कि घायल को अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बदमाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. जानकारी मिली है कि बदमाश के खिलाफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों हत्या, अपहरण, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती समेत अन्य मामलों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.

दिल्ली के बाजार में की थी हत्या

दो मुकदमों में उसे न्यायालय से सजा भी मिल चुकी थी. पिछले दिनों दिल्ली के फर्श बाजार में नवीन ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. मामले में वह वांछित चल रहा था. बदमाश के खिलाफ मकोका की कार्रवाई भी की गई थी.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment