गैस सिलेंडर लीकेज होने से लगी भीषण आग, तीन दुकान जलकर हुई राख, 4.5 लाख का नुकसान

By: Hemlata Karn

On: Friday, June 13, 2025 7:12 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के मछली मार्केट स्थित एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर लीकेज होने की वजह से भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते अपने आस पास तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान आस पास लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया.

लाखों का नुकसान

आग लगते देख पहले तो स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की लेकिन आग भयावह रूप ले चुकी थी. लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक तीन दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया. इस अगलगी की घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

सिलेंडर खोलते ही आग बेकाबू

पीड़ित दुकानदार ने कहा कि जैसे ही सिलेंडर खोलते हैं, वैसे ही अचानक आग बेकाबू हो गया. बचाना मुश्किल हो गया. तुरंत पूरे दुकान को आग ने जकड़ लिया. पीड़ित ने कहा कि दोनों तरफ जो दुकान थी आग उसको भी अपनी चपेट में ले लिया. उन्होंने कहा कि आग से साढ़े चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है.

तुरंत एक्शन में आया अग्निशमन विभाग

अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी कन्हाई कुमार ने कहा कि जैसे ही हम लोगों को सूचना मिली की सहरसा मार्केट में भीषण आग लग गई है, तुरंत तीन वाटर टेंडर भेजा और एक एमटी वाहन घटना स्थल के लिए भेज दिया. अथक प्रयास के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी नीलसागर गिरफ्तार, सहरसा के हर थाने में दर्जनों केस हैं दर्ज

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment