सहरसा सदर अस्पताल में हीट स्ट्रोक वार्ड, भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

By: Jan Manas

On: Saturday, June 14, 2025 2:59 PM

Google News
Follow Us

Saharsa: सहरसा में इन दिनों भीषण गर्मी ने आम लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. वहीं दूसरी तरफ गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है. गर्मी में हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों के लिए सदर अस्पताल में 10 बेड का स्पेशल वार्ड बनाया गया है. ताकि हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों का समुचित इलाज हो सके.

10 बेड का एसी वाला स्पेशल वार्ड

सदर अस्पताल में बनाए गए हीट स्ट्रोक स्पेशल वार्ड में तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई. वार्ड में ऐसे मरीजों के लिए दवा से लेकर कूलर, AC, पंखा भी लगाए गए हैं. अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पताल में 10 बेड का स्पेशल वार्ड बनाया गया है. जहां मरीजों के लिए तमाम तरह की सुविधा के साथ 24 घंटे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद हैं.

24 तैनात रहते हैं डॉक्टर-नर्स

ड्यूटी पर तैनात नर्स रीमा कुमारी ने कहा कि यहां पर सदर अस्पताल में 10 बेड हीट स्ट्रोक के लिए व्यवस्था किया गया है. तमाम मेडिसीन यहां पर उपलब्ध है. 24 घंटे डॉक्टर और नर्स यहां पर उपलब्ध हैं. अगर किसी व्यक्ति को लगता है कि लू लगा है तो तुरंत अस्पताल लेकर आएं. उनका यहां पर इलाज किया जाएगा.

मानीए डॉक्टर की ये सलाह

सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. एसके आजाद ने कहा कि आज कल भीषण गर्मी को देखते हुए हीट स्ट्रोक के पेशेंट के लिए हमलोगों ने एक वार्ड खोल रखा है. समुचित इलाज के ले दवाइयां और भी बहुत कुछ व्यवस्था की गई है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि बेवजह धूप में घर से बाहर न निकलें. अगर जरूरी है तो पर्याप्त पानी पीकर और साथ में लेकर ही बाहर निकलें. 

ये भी पढ़ें-

बिहार के 34 जिलों में आंधी-तूफान, बारिश का अलर्ट, इन जिलों पारा जा सकता है 42 के पार

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment