मध निषेध मंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई, सदर अस्पताल में भर्ती, हाल जानने पहुंचे विधायक

By: Rahul Kumar

On: Wednesday, August 20, 2025 3:46 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: बिहार सरकार के मंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई. मध निषेध एवं निबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सादा की बुखार की वजह से तबीयत बिगड़ गई. इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिषी विधायक गुंजेश्वर साह उनका हाल जानने सदर अस्पताल पहुंचे. सदर अस्पताल में सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है.

परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती

बिहार सरकार के मध निषेध एवं निबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सादा जो सोनवर्षा राज विधानसभा से विधायक है उनकी तबीयत बुखार की वजह से अचानक काफी बिगड़ गई जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया.

बेटे भी हैं साथ

जहां डॉक्टर की टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. सिविल सर्जन खुद पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं. इस बाबत मंत्री रत्नेश सदा के बेटे की मानें तो मौसम में बदलाव की वजह से तबीयत खराब हुई जिसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अभी स्थिति सामान्य है इलाज जारी है.

कराई गई है कई तरह की जांच

वहीं इस मामले में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने कहा कि तेज बुखार थी जिस वजह से तबीयत बिगड़ी. अभी हालात सामान्य है. हालांकि कुछ जांच कराई जा रही है जिससे तबीयत बिगड़ने का मामला स्पष्ट हो पायेगा. महिषी विधायक गुंजेश्वर साह भी सदर अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment