भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हठ योग, 41 दिनों तक गड्ढे में रहकर कर रहे तपस्या

By: Rahul Kumar

On: Monday, August 11, 2025 3:09 PM

Google News
Follow Us

Shamli: एक बाबा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए तपस्या कर रहे हैं. भारत को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने को लेकर हठयोगी बाबा छोटूनाथ ने अनोशी तपस्या शुरू की है. वे 41 दिनों तक 5 फीट गहरे गड्ढे में खड़ी तपस्या कर रहे हैं. यूपी के शामली के थानाभवन क्षेत्र के दिल्ली यमुनोत्री हाईवे स्थित गांव गोमतीपुर के बालाजी मंदिर में हठयोगी बाबा छोटूनाथ भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने का मनोरथ लिए 10 अगस्त से लेकर 41 दिन तक भूमिगत खड़ी तपस्या में खड़े हो गए हैं. इस दौरान बाबा का सर ही केवल गड्ढे से बाहर रहेगा.

तप कर रहे साधु ने छोटूनाथ ने कहा कि वह अगले 41 दिन तक इसी गड्ढे में समाधि तपस्या में लीन रहेंगे और 41 दिन से पहले किसी भी स्थिति में गड्ढे से बाहर नहीं आएंगे. बाबा ने कहा कि यह एक अघोरी तपस्या है और तपस्या के दौरान वह अपने नित्यकर्म इसी गड्ढे के अंदर करेंगे. इस गड्ढे के अंदर एक झूला भी लगाया गया है. गड्ढे में एक आदमी के खड़े होने से ज्यादा जगह नहीं है. जिसके चलते यह तपस्या बेहद कठिन तपस्याओं में से एक है.

तपस्या के दौरान बाबा केवल चाय और फलाहार पर ही आश्रित रहेंगे और तपस्या खत्म होने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा. बाबा का कहना है वे इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ को यूपी का सीएम बनाए जाने का मनोरथ लेकर यह साधना कर चुके हैं. जिसके बाद ही योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम बने थे.

बाबा ने बताया कि उनके गड्ढे के आसपास जो भी मिट्टी पड़ी हुई है उस पर जो के नोरते बोए जायेंगे. तपस्या के दौरान साधु बाबा की देखरेख के लिए बाबा मंगल नाथ और उनके शिष्य भी दिन रात मौजूद रहेंगे. वहीं योगी बाबा की यह अनोखी हठयोग तपस्या क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है और आसपास के लोग तपस्या कर रहे योगी बाबा को देखने के लिए पहुंच रहे हैं.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment