कूड़ा चुनने वाले मजदूर की हत्या, अपराधियों ने पीट-पीटकर ले ली जान

By: Hemlata Karn

On: Thursday, June 19, 2025 11:17 AM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: बिहार के सहरसा में एक कूड़ा चुनने वाले 22 वर्षीय युवक की ईट पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी जेल के समीप अहले सुबह अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

मजदूर की हत्या

शव मिलने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार मामले की छानबीन जुट गए हैं. घटना स्थल पर पुलिस द्वारा मुआयना करने के बाद लगा कि 20 से 22 वर्षीय कूड़ा उठाने वाले युवक की देर रात हत्या कर दी गई. मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है और शव को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में पुलिस जुट गई है.

आज सुबह पांच बजे सदर थाना को यह सूचना मिली कि पुरानी जेल के पास एक शव पड़ा हुआ है. घटनास्थल का सदर थाना अध्यक्ष और मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया. शव की पहचान अभी नहीं हुआ है. देखने से यह कुड़ा बिनने वाला मजदूर वर्ग का लग रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता चल पाएगा.- आलोक कुमार, सदर एसडीपीओ, सहरसा

सिर में चोट के कारण मौत

घटना स्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सुबह 05 बजे सदर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि पुरानी जेल के पास एक शव मिला है. घटना स्थल पर थानाध्यक्ष और मेरे द्वारा साथ ही एफएसएल टीम के माध्यम से निरीक्षण किया गया. प्रथम दृष्टया यह लगता है कि सर में चोट लगने से मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम करने के बाद कुछ पता चल पाएगा. गहराई से इस मामले की छानबीन की जा रही है.

ये भी पढें-

सहरसा की ये खूनी जमीन, मिट्टी भरवाने के विवाद में मारपीट, बुजुर्ग की मौत

रील्स बनाने के लिए ट्रेन की इंजन पर चढ़ा युवक, लगा 440 वोल्ट का करंट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment