सिंघिनिया चौक से सूड़ी स्कूल तक सड़क निर्माण काम में तेजी, हटाया जा रहा है अतिक्रमण

By: Jan Manas

On: Monday, May 25, 2026 11:38 PM

Google News
Follow Us

Madhubani: शहर के सिंघिनिया चौक से सुड़ी हाई स्कूल तक पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क एवं नाला निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी के तहत महाराजगंज से सुड़ी हाई स्कूल तक सड़क चौड़ीकरण हेतु मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंता और मधुबनी नगर निगम के सिटी मैनेजर मौके पर मौजूद रहे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंता ने बताया, सिंघनिया चौक से सुड़ी हाई स्कूल तक सड़क की चौड़ाई कम होने से रोज जाम लगता था। नाला निर्माण भी अतिक्रमण के कारण रुका हुआ था। सभी को पहले नोटिस देकर जगह चिह्नित कर दी गई थी। यह कार्रवाई शहर के विकास और लोगों की सुविधा के लिए जरूरी है।

मधुबनी नगर निगम के सिटी मैनेजर ने कहा, नगर निगम का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना है। चौड़ी सड़कों से न सिर्फ जाम खत्म होगा बल्कि बरसात में जलजमाव की समस्या भी दूर होगी। जनता से अपील है कि विकास कार्यों में सहयोग करें।

विभाग ने अभियान से पहले सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा था। नोटिस के बाद कई लोगों ने खुद ही अपने निर्माण हटा लिए। जिन्होंने नहीं हटाया, उनके अतिक्रमण पर विभाग ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया। लोगों का कहना है कि बुलडोजर की कार्रवाई के बाद सड़क चौड़ी होने से जाम से बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment