सहरसा में किसान की हत्या, अपराधियों ने पीट-पीटकर ले ली जान

By: Jan Manas

On: Friday, June 6, 2025 2:57 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा में बेगूसराय के एक किसान की हत्या कर दी गई है. किसान अपने फसल की देखभाल के लिए रात को खेत के किनारे सो रहा था. इसी दौरान कुछ अपराधी वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. अपराधियों ने उन्हें तब तक पीटा जब तक उनके शरीर में जान बची रही.

किसान की हत्या से सनसनी

सहरसा के चिरैया थाना क्षेत्र के चिकनी टोला में अपराधियों ने एक 55 वर्षीय किसान को लाठी डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक किसान का शव बहियार से बरामद किया गया है. घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

सहरसा में रहकर करते थे खेती

मृतक किसान की पहचान नकुल यादव के रूप में की गई है जो बेगूसराय जिले के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले थे और चिरैया थाना क्षेत्र के चिकनी टोला के समीप खेती बाड़ी का काम करते थे. घटना के सम्बंध बताया जाता है कि मृतक देर रात अपने खेत के समीप झोपड़ीनुमा घर में सो रहे थे इसी दौरान लाठी डंडों से लैस होकर आए अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से पिट-पीटकर उनकी हत्या कर दी.

जांच में जुटी पुलिस

सुबह जब लोगों की नजर बहियार में पड़े शव पर पड़ी तो लोगों की भीड़ जुट गई. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल किसान की हत्या किसने और क्यों कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment