- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा जिला के नवहट्टा प्रखंड नगर पंचायत में स्थित मध्य विद्यालय रामनगर भरना में, शिक्षक रंजीत कुमार सिंह शराब के नशे में स्कूल में पाए गए. नशे में धूत शिक्षक ने बच्चे को गाली दी साथ ही परिजन वहां पर पहुंचे तो धक्का मारकर भगा दिया. बोला जो करना है कर लो हमारे पास बहुत संपत्ति है.
शराब के नशे में टीचर मीडिया के लोगों से बातचीत कर रहे हैं और शराब पीने की बात स्वीकार कर रहे हैं. टीचर का कहना है कि वह दिन के एक बजे के बाद जब क्लास खत्म हो जाती है, तब शराब पीते हैं. लेकिन कुछ लोगों का आरोप है कि टीचर सुबह आठ बजे ही, शराब पी कर स्कूल आ जाते हैं. इस आरोप पर टीचर का कहना है कि वह रोज शराब पीते जरूर हैं, लेकिन क्लास हो जाने के बाद, दिन के एक बजे के बाद शराब पीते हैं.
वहीं, मध्य विद्यालय रामनगर भरना के हेडमास्टर साहब ने स्वीकार करते हुए कहा कि यह आए दिन शराब पीकर स्कूल आ जाते समझाने पर नहीं समझते हैं. प्रिंसिपल का कहना है कि रोज शराब पीकर स्कूल तो नहीं आते हैं, लेकिन कभी कभी शराब पीकर स्कूल आ जाते हैं. विभाग को पत्र भेजकर उनकी शिकायत करेंगे.
लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की जिसके बाद पुलिस भी एक्शन में आई. पुलिस ने शराब की पुष्टि कर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को हिरासत में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ये भी पढ़ें-






