फेसबुक लाइव से जिला प्रशासन लोगों तक पहुंचाएगा योजनाओं का लाभ, डीएम ने दिए ये निर्देश

By: Jan Manas

On: Monday, December 8, 2025 9:39 PM

Google News
Follow Us

Madhubani: जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन, मधुबनी ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, जिले में चल रहे विकास कार्यों और महत्वपूर्ण उपलब्धियों को सीधे आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन के आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से विभागवार फेसबुक लाइव किया जाएगा.

यह पहल पारदर्शिता और जन-भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिससे ज़िले के नागरिक आसानी से सरकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकें और उनसे लाभान्वित हो सकें. फेसबुक लाइव के सफल आयोजन हेतु, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, मधुबनी के द्वारा विस्तृत विभागवार रोस्टर तैयार किया गया है. जिसके अनुसार, संबंधित विभाग के पदाधिकारी या उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि निर्धारित तिथि को दोपहर 3:00 बजे फेसबुक लाइव में सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय, मधुबनी में भाग लेंगे.

इसी के साथ कार्यक्रम की तकनीकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए, आई०टी० प्रबंधक, मधुबनी को निर्देश दिया गया है कि वे सभी निर्धारित तिथियों में गुणवत्तापूर्ण फेसबुक लाईव करवाने में सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय,मधुबनी को सभी आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे. जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि रोस्टर के अनुसार किसी भी विभाग का फेसबुक लाइव कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित होने पर संबंधित पदाधिकारी अगली तिथि जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर निर्धारित करेंगे.

जिला प्रशासन ने ज़िले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण पहल से जुड़ें और विभाग से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्धारित तिथियों पर जिला प्रशासन के फेसबुक पेज से लाइव जुड़ना सुनिश्चित करें.

ये भी पढ़ें-

डीएम ने जमीन पर बैठकर जाना जीविका दीदियों का हाल, कहा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment