मेहनत का दूसरा कोई विकल्प नहीं, डेडीकेशन से मिलेगी सफलता, डीआईजी मनोज कुमार ने पारा मेडिकल के छात्रों को दिए टिप्स

By: Jan Manas

On: Wednesday, July 9, 2025 9:10 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: बुधवार को स्थानीय पारा मेडिकल कॉलेज कैंपस में पारा मेडिकल के तीसरे बैच के छात्र-छात्राओं का वर्गारंभ किया गया. जिसमें कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ रतन कुमार झा, पारा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ हरि शेखर, डॉ बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए.

कार्यक्रम को संबोधित करते डीआईजी मनोज कुमार ने कहा कि स्वस्थ समाज के बिना कानून व्यवस्था की कल्पना करना बेकार है. आप जब ट्रेनिंग कर सेवा में जाएंगे. तो आपको लगेगा कि मेहनत का दूसरा कोई विकल्प नहीं है. यह मेहनत कैसे आएगा. तो उसका जवाब है. डेडीकेशन से हमने कुछ अच्छा प्राप्त किया. एक व्यक्ति एक ही कार्य कर सकता है. हमने खाकी पहनी तो, अपने सफेद ड्रेस पहना है. ऐसे में सबसे पहले खुद और खुद के कार्य को अपना समझे. फिर डेडीकेशन आएगा.

उन्होंने आगे कहा कि आप सामने वाले से क्या अपेक्षा करते हैं. वहीं अब आप लोगों को दें. आप पूर्व में जब अस्पताल आते होंगे. तब आप पारा मेडिकल कर्मी नहीं होंगे. उस वक्त आप पारा मेडिकल कर्मी से क्या चाहते थे. वही व्यवहार अब आप लोगों को दें. सभी विभागों में यही मूल मंत्र है. आपके व्यवहार से लोगों को उम्मीद बढ़ती है. लोगों को नया जीवन मिलता है. इसलिए जब आप कार्यस्थल पर हों तो, लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें. जिससे उनका भरोसा आप पर बढ़े. उनमे नई आशा का संचार हो.

मौके पर मौजूद अन्य अधिकारियों ने भी छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जीवन को सफल बनाने का आग्रह किया था.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment