सहरसा में लंबे अर्से के बाद रेल ओवरब्रिज निमार्ण शुरू, 143 करोड़ की लागत बनेगा ROB

By: Jan Manas

On: Wednesday, September 17, 2025 9:03 PM

Google News
Follow Us

Saharsa: सहरसा में लंबे अर्से के बाद आखिरकार रेल ओवरब्रिज निमार्ण कार्य का आज से शुभारंभ हो चुका है. इस मौके पर जिलाधिकारी दीपेश कुमार भी मौजूद थे. पूरे विधिवत तरीके से निर्माण एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया.

रेल ओवरब्रिज के पिलर के लिए शहर के डीबी रोड को चुना गया जहां से इसकी शुरुआत की गई. आपको बता दें कि 143 करोड़ की लागत से बंगाली बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाला यह रेल ओवरब्रिज पूरब बाजार से शंकर चौक और फिर दहलान चौक से डीबी रोड तक बनेगा.

लंबे अर्से बाद रेल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर शहर वासियों में खुशी का माहौल है, स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 30 वर्षो से इस रेल ओवरब्रिज निर्माण के कार्य का हमलोगों को इंतजार था जो आज पूरा हो रहा है.

लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज नहीं रहने से शहर दो भागों में बंटा हुआ है और यहां के लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर घण्टों जाम में फंसना पड़ता है लेकिन ओवरब्रिज निर्माण होने से यह सारी परेशानी दूर हो जाएगी.

इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार सहित स्थानीय जिला प्रशासन को धन्यवाद है. वहीं मौके पर मौजूद जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बताया कि 143 करोड़ की लागत से इस रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य होगा, निर्माण एजेंसी को दो साल का समय दिया गया है ताकि जल्द से जल्द ब्रिज बनकर तैयार हो और लोगों को इसका फायदा मिले.

ये भी पढ़ें-

बंगाली बाजार ओवरब्रिज निर्माण के समर्थन में सड़क पर उतरे युवा, विरोध करने वालों को दिया गुलाब फुल

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment