Patna: भारतीय रेल ने एक अच्छी पहल शुरू की है. अब लोगों को 24 घंटे पहले वेटिंग लिस्ट या टिकट कंफर्म होने की जानकारी उनके फोन पर मिल जाएगी. भारतीय रेलवे ने वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को ट्रेन रवाना होने से 24 घंटे पहले टिकट पुष्टि के बारे में सूचित करने के लिए एक ट्रायल शुरू किया है. अभी ट्रेन खुलने से 4 घंटे पहले यात्रियों को वेट लिस्ट या फिर टिकट कंफर्म होने की सूचना दी जाती है.
फिलहाल ट्रायल रन
इस पायलट प्रोजेक्ट का ट्रायल वर्तमान में बीकानेर डिवीजन में किया जा रहा है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर योजना बनाने और अंतिम समय की अनिश्चितता को कम करने में मदद करना है. रेलवे बोर्ड में सूचना और प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा कि यदि यात्रियों को एक दिन पहले पता चल जाए कि उनका टिकट कन्फर्म है या नहीं, तो वे अधिक आत्मविश्वास के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं.
यात्रियों के रिस्पॉन्स के बाद होगी लागू
यह प्रणाली पूरे भारत में तभी लागू की जाएगी, जब यात्रियों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगी. हालांकि, यात्रियों को ध्यान रखना चाहिए कि कन्फर्म टिकट कैंसल करने पर काफी कटौती हो सकती है.
मौजूदा कैंसिलेशन नियमों के अनुसार-
- ट्रेन खुलने से 48 से 12 घंटे पहले टिकट कैंसल करने पर 25% रिफंड होता है.
- ट्रेन खुलने से 12 से 4 घंटे पहले टिकट कैंसल करने पर 50% रिफंड होता है.
ऐसे होगी खाली सीटों की अलॉटमेंट
कैंसिलेशन के कारण खाली होने वाली सीटों को मौजूदा बुकिंग प्रणाली के माध्यम से फिर दूसरे यात्रियों को अलॉट किए जाएंगे.
तत्काल के लिए आधार सत्यापन जरूरी
बता दें कि कुछ दिन पहले ही रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर बड़े कदम उठाए हैं. अब एक जुलाई से बिना आधार से ऑथेंटिकेट किए यूजर टिकट नहीं कटा सकते हैं. वहीं, 15 जुलाई से आधार टिकट ओटीपी के माध्यम से कटेगा.
ये भी पढ़ें-
आधार नहीं तो तत्काल टिकट नहीं, IRCTC ऐप में अपना आधार कैसे सत्यापित करें






