Darbhanga: बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा के लहेरियासराय पोलो मैदान में आयोजित शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा में शामिल हुए. उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी थे. सीएम नीतीश में कार्यक्रम का उद्घाटन किया और फिर वहां पर एक जनसभा को उन्होंने संबोधित किया.
डिप्टी सीएम को उठने कहा
अपने भाषण के दौरान सीएम ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को कुर्सी से उठने के लिए कहा. सीएम ने कहा कि इनका भी घर बगल में ही है. सीएम की बात सुनकर डिप्टी सीएम मुस्कुराते हुए अपनी कुर्सी से उठ गए. सभा में मौजूद लोग सीएम की बात सुनकर खूब हंसे और जमकर तालियां भी बजाई.
सूरज नारायसिंह के नाम से चौक और प्रतिमा
इससे पहले सीएम ने दरभंगा के डीएम को खोजते हुए पूछा कि कहां हैं डीएम साहब, यह सुनते ही डीएम साहब मंच के पीछे से दौड़ते हुए वहां पहुंच गए. जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि शहीद सूरज नारायण सिंह को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उनकी याद में स्मारक बनाना जरूरी है. उन्होंने दरभंगा में शहीद सूरज नारायण सिंह की प्रतिमा लगाने की घोषणा की. एक चौक का नाम भी उनके नाम से करने की बात सीएम ने कही. सीएम की इस घोषणा से आयोजन करने वाले आनंद मोहन सिंह ने उनका आभार व्यक्त किया.
पाग पहनाकर सीएम का स्वागत
इस कार्यक्रम में सीएम के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, कई मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे. सीएम का स्वागत मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग और डोपटा देकर किया गया. आयोजन करने वाले आनंद मोहन सिंह ने सीएम के सामने पांच मांग रखी थी, जिसमें से दो को सीएम ने तत्काल मान लिया. सीएम के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.
ये भी पढ़ें- बिहार की राजनीति के हॉट केक चिराग पासवान, कहीं पर नजर कहीं पर निशाना, NDA में किसकी बढ़ा रहे परेशानी
ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा दांव, खेल दिया 15 प्रतिशत वोट पक्का करने पासा






