लालू यादव के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल, बाबा साहेब के अपमान पर माफी मांगने की मांग

By: Jan Manas

On: Monday, June 23, 2025 8:49 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंबेडकर चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. यह विरोध प्रदर्शन उस कथित घटना के विरोध में था, जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा अपने जन्मदिन के मौके पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर का अपमान किया गया. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्रनायक बाबा साहब के सम्मान पर सीधा आघात बताया.

लालू यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के खिलाफ नारेबाजी की और यह मांग की कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. डॉ. अंबेडकर सिर्फ दलित समाज ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के संविधान निर्माता हैं और उनका अपमान पूरे देश का अपमान है. एक तरफ राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं द्वारा दलितों के बीच जाकर दलितों को प्रति झूठी प्रेम दिखता है. दूसरी तरफ दलितों के मसीहा का अपमान इनकी दोहरी मानसिकता को प्रदर्शित करता है. राष्ट्रीय जनता दल हमेशा दलित को अपमानित करने का कार्य किया करता है.

कार्यक्रम में ये नेता थे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री मनोज यादव, जिला मंत्री पंकज पाठक, मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सिन्हा, महिला मोर्चा के अध्यक्ष सुगामनी देवी, कुमार गौरव,नगर पश्चिम के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, संजय कुमार शाह अभिनव सिंह, छोटू प्रजापति, अखिलेश पांडे, सुशील कुमार, सुजीत कुमार, रोशन गांधी, संतोष गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.

वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि लालू यादव के जन्मदिन पर उनके एक समर्थक ने उन्हें बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर गिफ्ट में दिया. गिफ्ट देते वक्त उस तस्वीर को लालू यादव के पैर के पास रखकर तस्वीर खिंचवाई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके बाद से ही बीजेपी नेता उनपर हमलावर हैं. मांफी मांगने की मांग हो रही है. पीएम मोदी ने भी अपनी सभा में इसका जिक्र किया था. 

ये भी पढ़ें-

चिराग की चुनावी चतुराई से चच्चा चिंतित, चाणक्य के चाल की चर्चा चारों ओर

पीएम मोदी को तेजस्वी यादव का जवाब, PK और पप्पू यादव ने पूछे चुभने वाले सवाल

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment