- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा के एक निजी कोचिंग संस्थान में BCA के छात्र का फंदे से लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना सदर थाना क्षेत्र के पटेलनगर हटिया गाछी वार्ड नंबर- 28 की है. मृतक छात्र की पहचान 21 वर्षीय आयुष कुमार के रूप में की गई जो बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल गांव का रहने वाला था.
पुलिस से राइफल छीनने की कोशिश
इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक छात्र के परिजनों और लोगों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने कोचिंग संचालक आदेश चौहान और एक छात्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसपर टूट पड़े. जिसके बाद पुलिस ने कोचिंग संचालक को लोगों की भीड़ से छुड़ाकर कमरे में बंद कर दिया. इस बीच आक्रोशित लोगों की भीड़ ने मौके पर मौजूद पुलिस से राइफल छीनने का भी प्रयास किया और बंद कोचिंग के दरवाजे पर जमकर पथराव भी किया.
पुलिस ने कोचिंग संचालक को बचाया
मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सदर एसडीपीओ आलोक कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बलों ने मोर्चा संभाला तब जाकर स्थिति सामान्य हुआ. उसके बाद पुलिस अभिरक्षा में कोचिंग संचालक और एक छात्र को बाहर निकाला गया.
मौके से सुसाइड नोट बरामद
वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि छात्र आयुष की हत्या की गई है. हालांकि मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि छात्र ने फंदे से लगाकर सुसाइड किया है. मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन की जा रही है.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में पुलिस जवान की हत्या, परिजनों ने लगाया जहर खिलाकर मारने का आरोप, बेहोशी की हालत में मिले
सहरसा में दवा दुकानदार पर फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, बाल-बाल बची जान






