- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के बिहरा वार्ड नंबर 6 निवासी पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र नारायण शर्मा ने थाना में आवेदन देकर रात्रि के समय डकैती की नीयत से गृहभेदन कर जान मारने का प्रयास किए जाने वाले लोगों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है. दिए गए आवेदन में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मेरी आयु 85 वर्ष है. मेरे दो पुत्र हैं जिसमें एक हैदराबाद में तथा दूसरा कनाडा में रहता है. हमलोग पति पत्नी गांव में ही रहते है. मेरी पत्नी हृदय रोग से ग्रसित है. उनको पेसमेकर लगा हुआ है. साथ ही वृद्ध होने के कारण कई गंभीर बीमारी से रोग ग्रस्त हैं.
दबंगों ने की मारपीट और लूटपाट
उन्होंने बताया कि 13 जून को रात्रि में अचानक से अविनाश कुमार उर्फ राजू अपने नौकर शंकर एवं सात आठ अन्य अपराधियों के साथ घर में घुसकर भद्दी भद्दी गालियां देना शुरू किया और कहा कि आज तुम दोनों मर जाते हो तो तुम्हारा संपत्ति भी मेरा ही होगा. उनकी गलत मंशा देखकर मेरे द्वारा हल्ला किए जाने पर उन लोगों ने जान मारने की नीयत से मेरे सर पर लाठी से प्रहार किया.
पत्नी के साथ भी अभद्रता
वहीं, दूसरी बार प्रहार के कारण कान का निचला भाग फट गया और मैं गिर गया. मेरी पत्नी विमला देवी को भी उन लोगों ने धक्का देकर गिरा दिया. इस क्रम में उन लोगों ने मेरा ब्रीफकेस जिसमें खेती-बाड़ी से हुए आमदनी का करीब चौदह हजार रुपए जरूरी कागजात थोड़े बहुत कपड़े थे. वहीं दूसरी ओर मेरी पत्नी के ब्रीफकेस में जरूरी कपड़े चार हजार रुपए कुछ गहने थे उठा लिया और गाली गलौज कर धमकी देते हुए चले गए.
पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं
घटना के बाद तत्काल मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां तीन दिनों के इलाज के पश्चात आज मैं अपना आवेदन एसपी को सौंप रहा हूं. उन्होंने कहा कि इस संबंध में बिहरा थाना पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि घटनाक्रम के दौरान 112 नंबर पर भी फोन किया गया, लेकिन उन लोगों ने कोई कार्रवाई नहीं की.
कार्रवाई की मांग
उन्होंने कहा कि यह लोग रात्रि के समय हम दोनों पति-पत्नी की हत्या और लूट के इरादे से घुसे थे. साथ ही उनकी संपत्ति हड़पने की भी मनसा थी. उन्होंने नामित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कारोबार करते हुए जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मांग की है.
ये भी पढ़ें-
50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी नीलसागर गिरफ्तार, सहरसा के हर थाने में दर्जनों केस हैं दर्ज






