- संवाददाता- फिरोज अहमद
Darbhanga: भाजपा युवा नेता सह 20 सूत्री जिला कार्यक्रम समिति सदस्य अंकुर गुप्ता द्वारा पिछले दिनों जिलाधिकारी, कौशल कुमार से मिलकर ज्ञापन देते हुए कहा गया कि रहमगंज जेसस एंड मैरी स्कूल के पास बुडको द्वारा बनाए जा रहे नाला निर्माण में अनियमितता हो रही है. नाला निर्माण स्ट्रांग वॉटर ड्रेनेज में बिना वॉटर लेबल मिलाए और सबसे घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है.
पैसों के आधार पर सरकारी जमीन 4–5 फिट छोड़कर निर्माण किया जा रहा है. जिससे पैसे वाले के जमीन उनका सहन बने जिसकी जांच के लिए जिलाधिकारी द्वारा शहर में बुडको द्वारा निर्माण कार्य कराए जा रहे नाल निर्माण में अनियमितता संबंधित शिकायत के लिए सदस्य के रूप अपर समाहर्ता लो.शि.नि. एवं कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग तथा जिला 20 सूत्री सदस्य अंकुर गुप्ता के समक्ष परियोजना निदेशक बुडको को आज सुबह के 10.30 जिला शिकायत निवारण कार्यालय बुलाया गया था.
जिसमें 20 सूत्री जिला सदस्य अंकुर गुप्ता ने अपनी बात रखते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर जब उन्होंने निरीक्षण किया तो उन्होंने देखा कि बुडको द्वारा कार्य इस बात को दर्शाता हैं बिहार सरकार द्वारा विकसित बिहार बेहतर बिहार को लेकर लगभग 275 करोड़ की लागत से निर्माण में बुडको के द्वारा स्ट्रांग वॉटर ड्रेनेज नाले में घोर अनियमित बरती जा रही है. नाला निर्माण कार्य की इस्टीमेट कहीं भी दर्शाया नहीं गया है. यदि कोई पार्षद, जनप्रतिनिधि, या आम जनमानस मांगता हैं. सरकार द्वारा तय किए गए मानकों की जांच कर सशक्त कार्य हो.
निर्माण कार्य से पहले सरकारी पोल को शिफ्टिंग करवाए, अतिक्रमण मुक्त कर रोड की चौड़ाई के अनुसार कार्य करें, ना कि रोड को और छोटा करें, नाला निर्माण का कार्य अंतिम छोर से शुरू करें चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त करें, न कि टुकड़े-टुकड़े में निर्माण कर शहर की यातायात व्यवस्था आम जनता की आवागमन को परेशान करें. सभी बातों को सुनते हुए जिला समाहर्ता ने बुडको के परियोजना निदेशक एवं उनकी समस्त टीम को कड़े शब्दों में कहा कि जिलाधिकारी महोदय गठित जांच टीम सदस्यों द्वारा शहर के नाला निर्माण स्थलों पर सोमवार को जांच करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
बुडको द्वारा नाला निर्माण में सरकार द्वारा तय किए गए किन-किन मानकों का पालन करते हुए पानी निकासी के लिए वाटर लेवल को मिलते हुए नाला की ढलाई पर्याप्त मात्रा में हुई है या फिर उस पर लीपापोती कर निर्माण किया जा रहा है और साथ ही साथ यह भी कहा कि 2 दिन के अंदर में शहर के प्रमुख प्रमुख स्थलों पर एस्टीमेट बोर्ड लगे या सरकारी दीवारों पर उसे लिखवाया जाए. ताकि किसी भी आमजन को निर्माण कार्य की जानकारी एवं उनकी गुणवत्ता को जांचने में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो.
यदि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमित पाई गई तो ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करते हुए बुडको के ऊपर विभागीय कार्रवाई करने का सख्त आदेश जिलाधिकारी महोदय के द्वारा दिया गया है. और उनके द्वारा यह भी कहा गया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करते हुए नाला का निर्माण एक छोड़ से दूसरे छोड़ करने की प्रक्रिया शुरू हो और जहां-जहां नाला निर्माण में जगह को छोड़ दिया गया है उन्हें तोड़कर उसे जगह से मिलाते हुए पुनः निर्माण किया जाए.
ये भी पढ़ें-
बेनीपुर बिशनपुर सड़क चौड़ीकरण और एसएच- 88 पर ओवरब्रिज की स्वीकृत, लोगों ने सीएम-विधायक कहा धन्यवाद






