Ahmedabad: अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया है. अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेक ऑफ करते के साथ ही एक निर्माणाधीन इमारत या दीवार से टकराने से प्लेन क्रैश हो गया. एयरपोर्ट के नजदीक में यह क्रैश हुआ है. विमान में 242 यात्री सवार थे.
एयर इंडिया का प्लेन क्रैश
आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है. यह हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैप के पास हुआ है, जो कि सिविल हॉस्पिटल के पास है. क्रैश के बाद एयर इंडिया के विमान का मलबा आसपास की इमारतों पर गिरा, जिससे वहां भी आग लग गई. वहां पार्क किए गए वाहनों में भी आग लग गए. पास में ही जिला अस्पताल है, जहां सभी डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा गया है.
242 यात्री थे सवार
एयर इंडिया के AI-171 प्लेन में 12 क्रू मेंबर्स और 230 यात्री सहित कुल 242 लोग सवार थे. अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि कर दी है. यह विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अहमदाबाद होते हुए लंदन जाने वाली थी. अहमदाबाद में कुछ देर रुकने के बाद वहां से लंदन के लिए टेक ऑफ हुआ. टेक ऑफ होते ही प्लेन क्रैश हो गया.
अमित शाह ने ली जानकारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और डीजीपी से बात की है. उन्होंने विमान दुर्घटना की प्राथमिक जानकारी ली है. उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.
ये भी पढ़ें-






