- रिपोर्ट- मानस मिहिर
Madhubani: मधुबनी शहर के भौआरा सिंधिनिया चौक के पास एक दवा दुकान में सुबह 11 बजे एसडीएम चंदन झा के नेतृत्व में टीम पहुंची. यहां पर फातिमा मेडिकल हॉल नाम की दवा दुकान में प्रशासन की टीम ने छापेमारी की.
छापेमारी के बाद एसडीएम चंदन झा ने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर को गुप्त सूचना मिली थी कि दवा दुकान में अवैध और प्रतिबंधित दवाओं का अवैध तरीके से स्टोर किया जा रहा है. इसी सूचना के आलोक में प्रशासन की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर दुकान की गहन जांच की. चंदन झा ने कहा कि छापेमारी के दौरान किसी भी प्रतिबंधित दवा की बरामदी नहीं हुई है.
एसडीएम ने कहा कि जांच में पता चला कि यह दुकान पिछले सात से आठ महीने से बिना वैध लाइसेंस की चलाई जा रही है. इसी को देखते हुए दुकान को सील कर दिया गया है. साथ ही सभी दवाओं को भी जब्त कर लिया गया है. उन्होंने का कि दुकान चलाने वाले मोतिउल्लाह के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई से आसपास के इलाके हड़कंप मच गया.
छापेमारी की इस कार्रवाई में एसडीएम चंदन झा, सदर एसडीपीओ-1 अमित कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर किरण कुमारी, मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें-
अपराधी को पकड़ने गई मधुबनी पुलिस के साथ बकझक, आरोपी को घरवालों ने भगाया, दो गिरफ्तार






