अवैध संबंध बना मौत का कारण, युवक की हत्या, 48 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

By: Jan Manas

On: Wednesday, November 19, 2025 10:04 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: नालंदा जिला अंतर्गत खुदागंज थाना क्षेत्र के बरदाहां गांव में 17 नवंबर को एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी. मृतक की पहचान 24 वर्षीय इशु कुमार के रूप में हुई थी. उसका शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खंधा में क्षत-विक्षत हालत में मिला था. शरीर पर मिले गहरे जख्मों ने शुरू से ही हत्या की आशंका को मजबूत किया.

परिजनों ने खुलकर आरोप लगाया था कि इशु की हत्या कर शव फेंका गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान तकनीकी साक्ष्य और लगातार छापेमारी के आधार पर सिर्फ 48 घंटे में पूरे कांड का खुलासा कर दिया.

जांच में पुलिस ने पाया कि हत्या के पीछे अवैध संबंध की खुन्नस थी. इसी रंजिश में इशु की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

शक के आधार पर महज दो दिनों में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा दी. अधिकारियों ने कहा कि यह मामला पूरी तरह अवैध संबंध से उपजा हुआ अपराध है. युवक की नृशंस हत्या से गांव में दहशत का माहौल है, वहीं परिजन आरोपियों को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

सहरसा में युवक को गोली मारकर अपराधी फरार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मधुबनी में हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, फायरिंग कर इलाके में बनाना चाहता था दबदबा

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment