- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: 10 सूत्री मांग लेकर बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रहा. संघ ने मांग माने जाने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है. वेतन विसंगति सहित अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का पांचवें दिन भी हड़ताल जारी रहा. सभी समाहरणालय सहित विभिन्न प्रखण्ड कार्यालयों में कार्यरत कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं.
मांग माने जाने तक हड़ताल जारी
ये सभी समाहरणालय सहित विभिन्न प्रखण्ड कार्यालयों में कार्यरत कर्मी हैं, जो बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले लगातार पांचवें दिन भी हड़ताल पर डटे हुए हैं. इस संदर्भ में कर्मचारी संघ के नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जबतक हमलोंगों की मांग नहीं मानी जायेगी तबतक यह हड़ताल जारी रहेगी.
साथ ही इनलोगों ने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अपनी मांगों के लिये यदि निर्वाचन एवं आपदा के कार्य प्रभावित भी होगा बावजूद हमलोंगों का हड़ताल जारी रहेगा.
हड़ताल में इनकी भूमिका अहम
इस अवसर पर बीबी शहनाज बेगम, सूर्य नारायण, पूनम सिंह, अजय कुमार पासवान, संजू कुमारी, श्यामल किशोर, अरविन्द मिश्र, रणविजय झा, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार ठाकुर, रमेश मंडल, घनश्याम रमण, आदित्य राज, मनीष कुमार सिंह, सत्यदेव वर्मा, केदार गकुर, सतीश कुमार, अनीश कुमार, सद्दाम हुसैन, पवनजी पटेल, हेमचन्द्र कुमार, आशुतोष कुमार चंचल सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें-
अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल, नीतीश सरकार को दी ये चेतावनी
बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोपगुट की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, संवैधानिक हक नहीं दे रही सरकार






