- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार
Nalanda: नालंदा जिला के राजगीर में एशिया पुरुष हॉकी कप (Asia Cup Hockey 2025) में भारत ने मंगलवार को कजाकिस्तान पर 15-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज कर धमाका किया. यह भारत की प्रतियोगिता में लगातार तीसरी जीत और अब तक की सबसे बड़ी जीत रही.
भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा. पहले क्वार्टर में अभिषेक और सुखजीत ने गोल कर टीम को लय दिलाई. इसके बाद जुगराज सिंह, कप्तान हरमनप्रीत और अमित रोहिदास ने गोल कर बढ़त मजबूत की. तीसरे क्वार्टर में राजिंदर, जुगराज और सुखजीत ने मिलकर चार गोल दागे. अंतिम क्वार्टर में भी टीम ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया और स्कोर 15-0 तक पहुंचाया.
अभिषेक ने चार गोल कर हैट्रिक बनाई, जबकि जुगराज और सुखजीत ने तीन-तीन गोल किए. शानदार खेल के लिए सुखजीत को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. इस जीत के साथ भारत ने मलेशिया के बराबर एशिया चैंपियनशिप की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम किया और सुपर फोर राउंड में जगह बनाने की ओर मजबूत कदम बढ़ाया.
हीरो एशिया कप हॉकी 2025 में रविवार को भारत ने जापान को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की. भारत की ओर से मंदीप सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने गोल किए. अभिषेक को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘हीरो ऑफ द मैच’ चुना गया. दर्शकों से खचाखच भरे राजगीर स्टेडियम में हॉकी का जुनून चरम पर रहा.
ये भी पढ़ें-
Asia Cup Hockey 2025: भारत ने जापान को हराया, कृष्णन पाठक ने रचा इतिहास, आज कजाकिस्तान से मुकाबला






