- संवाददाता- वीरेंद्र कुमार/विकास कुमार
Nalanda/Saharsa: मोदी की मां को गाली मामला. महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता जी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर उतर आई. देश के कई हिस्सों में बीजेपी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. बिहार के नालंदा और सहरसा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.

नालंदा में भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को श्रम कल्याण केंद्र मैदान से आक्रोश मार्च निकाला. इस दौरान मोर्चा की जिलाध्यक्ष निशा भारती ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की माता जी के खिलाफ की गई टिप्पणी केवल नरेंद्र मोदी का नहीं, बल्कि पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की यह अभद्र भाषा उनकी मानसिकता को उजागर करती है. महिला मोर्चा ने मांग की कि राहुल गांधी इस बयान पर तत्काल माफी मांगें. निशा भारती ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस नेता माफी नहीं मांगते हैं, तो भाजपा महिला मोर्चा और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी.

सहरसा में बिहार सरकार के नगर बिकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर आक्रोश मार्च निकाला. इस दौरान बीजेपी विधायक आलोक रंजन झा समेत बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे. जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
वहीं, मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार से राहुल गांधी के मंच से दरभंगा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मां को गाली दी गई. कांग्रेस पार्टी ने पूरे बिहार और मिथिला को बदनाम किया है, कांग्रेस पार्टी गाली गलौज से लोकतंत्र को स्थापित करना चाहती है. हम भारतीय जनता पार्टी के लोग इसका पुरजोर विरोध करते हैं और राहुल गांधी और सोनिया गांधी को देश की जनता से माफी मांगने का आह्वान करते हैं नहीं तो यह आंदोलन जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें-
पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश, जमुई में राहुल गांधी का पुतला दहन






