- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: ईस्ट एन वेस्ट में इंडक्शन मीट के साथ बीएड सत्र की शुरुआत. गुरुवार को स्थानीय ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में बीएड प्रथम वर्ष सत्र 2025-27 का इंडक्शन मीट सह वर्गारंभ के साथ सत्र का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर उपस्थित सभी नव नामांकित छात्राध्यापक/छात्राध्यापिकाओं को सीनियर द्वारा तिलक लगाने के बाद उसे गुलाब फूल भेंट कर उनका पहले दिन स्वागत व अभिनंदन किया गया.
कार्यक्रम का उद्घाटन ईस्ट एन वेस्ट कॉलेज समुह के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन प्राचार्य डॉ नागेन्द्र कुमार झा, ईस्ट एन वेस्ट डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ बसंत कुमार मिश्रा व प्राध्यापक प्रमुख डॉ प्रियंका पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर चेयरमैन ने प्रथम वर्ष का एकेडमिक कलेंडर जारी करते हुए कैलेंडर पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए बीएड कोर्स और सिलेबस पर चर्चा किया.

चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन ने बीएड प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले कोर्स कंटेंट पर चर्चा करते हुए हर विषय की महत्ता को एक विशिष्ट व आदर्श शिक्षक बनने की दिशा में पाठ्यक्रम को महत्वपूर्ण करी बताया. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ नागेन्द्र कुमार झा ने छात्राध्यापक छात्राध्यापिकाओं से नियमित वर्ग कक्ष में अपनी उपस्थिति दर्ज कर महाविद्यालय के अनुशासन की परिधि में पठन पाठन में रुचि लेने पर विशेष जोर दिया.
इंडक्शन मीट कार्यक्रम को डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीके मिश्रा ने संबोधित करते हुए नव आगंतुक छात्राध्यापकों को ईस्ट एन वेस्ट की संस्कृति व संस्कार से परिचय करवाते हुए अपने अंदर बदलाव लाकर एक आदर्श शिक्षक बनने के दिशा मार्ग को प्रशस्त किया.
महाविद्यालय के प्राध्यापक सह जनसंपर्क पदाधिकारी अभय मनोज के संचालन में आयोजित इंडक्शन मीट सह वर्गारंभ को महाविद्यालय की प्राध्यापक प्रमुख प्रियंका पांडेय ने संबोधित करते हुए सभी नव नामांकित छात्राध्यापकों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए सभी को नियमित वर्ग संचालन में उपस्थित होकर अपने शिक्षण प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान आकृष्ट करने पर जोर दिया.
इस मौके पर महाविद्यालय के नोडल सह परीक्षा नियंत्रक अंशु कुमार गुप्ता, प्राध्यापक रंजय कुमार राजा, डीएलएड विभागाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, राहुल कौशिक, कुमार मनीष रंजन, सुज्वल कुमार चौधरी, अंशु राज, रिजवान अजमेरी, सहित अन्य मौजूद थे.
ये भी पढ़ें-
मैथिली राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, वक्ताओं ने मैथिली साहित्य पर डाले प्रकाश





