हीरो एशिया कप हॉकी: ट्रॉफी का बिहारशरीफ में जोरदार स्वागत, टूर्नामेंट दुनिया में बिहार को दिलाएगी नई पहचान

By: Rahul Kumar

On: Thursday, August 28, 2025 1:14 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: हीरो एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का उत्साह अब पूरे नालंदा जिले में देखने को मिल रहा है. बुधवार को टूर्नामेंट की प्रतिष्ठित ट्रॉफी ‘गौरव यात्रा’ के तहत बिहार के 38 जिलों की यात्रा पूरी करते हुए बिहारशरीफ पहुंची, जहां बड़ी पहाड़ी स्थित फिटनेस पार्क में ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया गया.

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, एमएलसी रीना यादव, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी, नगर आयुक्त दीपक मिश्रा, डीडीसी श्रीकांत खांडेकर और खेल पदाधिकारी शालिनी प्रकाश मौजूद रहे. खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने भी भारी उत्साह के साथ ट्रॉफी का स्वागत किया.

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने इस आयोजन का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देते हुए कहा कि यह अवसर नालंदा और पूरे बिहार के लिए ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि आज दुनिया भर की नजरें हमारे नालंदा पर हैं. यह अवसर दोबारा मिलना मुश्किल है.

विधान पार्षद रीना यादव ने कहा कि जिस बिहार को कभी पिछड़े राज्य के रूप में देखा जाता था, वहां आज अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी खेलने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह दिन बिहार के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा.

जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने टूर्नामेंट के आयोजन से बिहार की वैश्विक छवि में होने वाले सकारात्मक बदलावों पर प्रकाश डाला और युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. ट्रॉफी अब राजगीर रवाना हो गई है, जहां 29 अगस्त से एशिया कप का आगाज होगा और विजेता टीम को यह ट्रॉफी प्रदान की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

हॉकी एशिया कप स्टेडियम में मुफ्त में देख सकते हैं फैंस, हॉकी इंडिया का बड़ा फैसला, 29 अगस्त से राजगीर में आयोजन

सीएम नीतीश कुमार ने किया विकास योजनाओं का निरीक्षण, ओवरब्रिज का उद्घाटन और फोरलेन हाईवे का शिलान्यास

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment