सहरसा के प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर मधुबनी में की शादी, कहा- घर वाले नहीं हो रहे थे तैयार

By: Jan Manas

On: Monday, August 25, 2025 9:01 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा के प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर मधुबनी में की शादी सहरसा के हरसा की प्रेमी जोड़े ने घर से भाग कर मधुबनी जिले के मधेपुर में एक मंदिर में शादी रचाई है. घर वालों के अनुमति नहीं मिलने के बावजूद दोनों प्यार के बंधन को निभाया.

मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के अंतर्गत कोसी दियारा इलाके के द्वालख गांव स्थित बाबा हार्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को दो प्रेमी जोड़े की शादी संपन्न हुई. विवाह मंदिर के पुजारी श्री  लाल गिरी के द्वारा विधिपूर्वक शादी करवाई गई.

यह जोड़ी सहरसा जिले की रहने वाली है और उन्होंने बताया कि यह शादी उन्होंने पूरी तरह अपनी मर्जी और आपसी प्यार के आधार पर की है. विवाह के बाद प्रेमी जोड़े ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दोनों एक-दूसरे से गहरा प्यार करते थे, लेकिन उनके घर वाले इस संबंध को स्वीकार नहीं कर रहे थे.

इसी वजह से उन्होंने से दूर आकर मंदिर में जाकर शादी करने का निर्णय लिया. जोड़ी ने यह भी स्पष्ट किया कि वे बालिग हैं और अपने जीवन साथी के साथ प्यार और सम्मान के साथ जीवन बिताना चाहते हैं, प्रेमी जोड़े ने कहा कि वह किसी दबाव में शादी नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा इस शादी में गांव वालों के भरपूर सहयोग मिला है. 

ये भी पढ़ें-

दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ कर रही थी मौज, गांववालों ने पकड़कर कर दी धुलाई, फिर पति ने करा दी शादी

आरा से भागकर दो लड़कियों ने राजकोट में की शादी, एक हफ्ते तक चला ऐसा ड्रामा, कहा- अलग किया तो दे देंगे जान

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment