चोरी का आरोप लगाकर चौकीदार ने जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल, पीड़ित मांग रहा इंसाफ

By: Rahul Kumar

On: Saturday, August 23, 2025 1:54 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: चोरी का आरोप लगाकर चौकीदार ने जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल. सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में एक चौकीदार द्वारा एक शख्स को थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का विडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक चौकीदार सिविल ड्रेस में एक शख्स को चोरी के आरोप में डंडे से बेरहमी से पिटाई करते हुए दिख रहा है, जबकि मार खा रहा युवक बार बार यह कह रहा है कि उसने चोरी नहीं की है, बावजूद इसके चौकीदार उसे बेरहमी से पीट रहा है.

इस बीच पिटाई खा रहा युवक उस चौकीदार से गुहार लगा रहा है. चौकीदार की पिटाई से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के सम्बंध में पीड़ित युवक अमित कुमार ने बताया कि सौरबाजार थाना क्षेत्र के समदा गांव में चार दिन पूर्व एक होटल में चोरी की घटना घटी थी.

इसको लेकर सौरबाजार थाने का चौकीदार अनमोल कुमार उसे शक के आधार पर पकड़ लिया और किसी दूसरे के दरवाजे पर बैठाकर पूछताछ शुरू कर दिया इस दौरान चौकीदार युवक पर चोरी की बात स्वीकार करने का दबाव बनाते हुए पीटने लगा और फिर चौकीदार ने डंडे से बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी.

पीड़ित युवक बार बार उससे गुहार लगाता रहा कि उसने चोरी नहीं की है लेकिन चौकीदार तबतक पिटता रहा जबतक वो बेहोश नहीं हो गया. पीड़ित युवक ने चौकीदार पर कार्रवाई करने की मांग की है. अब सवाल यह उठता है कि जब युवक ने चोरी की थी तो उसपर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए थी. आखिर चौकीदार को इस तरह से किसी को पीटने का हक किसने दिया.

हालांकि इस सम्बंध में जब सौरबाजार थाना प्रभारी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पिटाई करने का मामला संज्ञान में आया है लेकिन पीड़ित द्वारा अभीतक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन आने पर जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

बीच सड़क पर बिचौलिए की जमकर हुई पिटाई, वृद्धा पेंशन दिलाने के लिए थे दो हजार रुपए

पति की हत्या के आरोपी से भिड़ी विधवा, छेड़खानी का लगाया आरोप

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment