मधुबनी में नव विवाहिता ने की आत्महत्या, फोन पर पति से हुआ था झगड़ा

By: Rahul Kumar

On: Saturday, August 16, 2025 6:28 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- राज कुमार झा

Madhubani: मधुबनी में नव विवाहिता ने की आत्महत्या, फोन पर पति से हुआ था झगड़ा. मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भखराईन गांव में नव विवाहित महिला की संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने शव बरामद किया है. मालूम हो कि महिला की शादी पांच महीने पहले ही हुई थी. ‌ मृतक महिला की पहचान भखराईन गांव निवासी रमन जी मुखिया की पत्नी असमिती कुमारी के रूप में हुई है.

रात में पति से हुआ झगड़ा

महिला की सास ने बताया कि महिला पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही था. जिनका इलाज नवादा के एक निजी डॉक्टर से करवाया जा रहा था. जहां महिला देर शाम खाना बनाकर खाना खाकर अपने पति से फोन पर बात कर रही थी. देर रात बात करते-करते ही पति और पत्नी के बीच में कुछ विवाद हुआ. इसके बाद महिला ने आत्महत्या करने की बात उनकी सास ने कही.

सुबह में घर में मिला शव

आज पहले सुबह प्रत्येक दिन की तरह उनकी सास जब आज उसे जगाने के लिए गई तो अंदर से आवाज नहीं आ रही थी. इसके बाद उन्होंने कुछ लोगों को बुलाकर घर खुलवाया तो देखा महिला बेड पर लेटी हुई है. इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा और परिजनों के द्वारा मधेपुर थाने की पुलिस को सूचना दी गई.

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही मधेपुर थाने की 112 की डायल की टीम वहां पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. इसके कुछ देर बाद ही मधेपुर थाने के ही ऐसी अमित कुमार चौरसिया अपने दल बल के साथ घटना स्तर पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है. महिला के माता-पिता ने फोन पर गंभीर आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें-

नोएडा में पूर्णिया के बीटेक छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में शिक्षा व्यवस्था को बताया दोषी

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment