- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में मुकेश सहनी ने चचरी पुल का उद्घाटन किया. सहरसा में महिषी प्रखंड के नहरवार गांव में एक पुल का उद्घाटन हुआ. जिसके बन जाने से तकरीबन दस से बारह हजार लोगों का आवागमन सुलभ होगा. लेकिन जिस पुल का उद्घाटन का कार्यक्रम है वो चचरी पुल है.
चचरी पुल के बगल में बन रहा बड़ा पुल
उसके ठीक बगल में ग्रामीण कार्य विभाग का दो स्पेन का पुल है जिसकी लागत चार करोड़ से ज्यादा का है. लेकिन निर्माण कार्य पांच वर्ष पूर्व शुरू हुआ जो आज तक पूर्ण नहीं हुआ. जिसके बगल में आज चचरी पुल का निर्माण कराया गया.

मुकेश सहनी ने किया उद्घाटन
जिसका उद्घाटन वीआईपी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के द्वारा किया गया. इस दौरान वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि बड़े बड़े लोगों के जाने के लिए पुल का निर्माण हुआ है लेकिन जो ग्रामीण इलाका है जो असली भारत है वहां पुल का निर्माण नहीं हुआ है. आज ग्रामीण और उनकी पार्टी के नेता के द्वारा चचरी पुल का निर्माण कराया गया है. जो काफी सराहनीय है.

मात्र तीन महीने ही है नीतीश सरकार
वहीं, इस दौरान सरकार को भी घेरने का काम किया और कहा ये दो तीन महीने की सरकार है. महागठबंधन की सरकार बनते ही पुल का निर्माण कराया जाएगा. वहीं ग्रामीणों में चचरी पुल बनने से उत्साह है तो ग्रामीण कार्य विभाग पर सवाल भी खड़ा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
एनएच- 107 की बदहाली से लोग परेशान, सड़क को बनाया स्विमिंग पुल, इस अंदाज में जताया विरोध






