संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: वैसे तो अभी बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है. लेकिन पटना से लेकर एक एक विधानसभा क्षेत्र में गहमागहमी काफी बढ़ गई है. टिकट को लेकर दावेदारी की जा रही है. वहीं, पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर बगावती तेवर भी दिखने लगे हैं. आरजेडी नेता देवानंद यादव ने भी बगावती तेवर दिखाए हैं.

देवानंद का शक्ति प्रदर्शन
सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंण्ड क्षेत्र के पूराणा हाई स्कूल मैदान में रौता खैम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवचन्द्र यादव उर्फ देवानंद यादव ने हाई स्कूल मैदान में 75 सहरसा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया. जहां सभा में हजारों की भीड़ देखने को मिली.
समर्थकों का परंपरागत तरीके से स्वागत
वहीं देवानंद यादव ने सभी समर्थक को मिथिलांचल की परंपरागत पाग, चादर से सम्मानित किया. वहीं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. राजद नेता देवचन्द्र यादव उर्फ देवानंद ने कई महिनों से चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं.

टिकट नहीं तो निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
इस मौके पर देवानंद यादव ने कहा कि मैं कई वर्षों से जनता का सुख दुःख में साथ रहा हूं. मेरी पत्नी रौता खैम पंचायत से गूड्डी देवी मुखिया भी हैं. मैंने जनता की सेवा की है. मेरे पास जनता का समर्थन हैं. अगर राजद पार्टी मुझे सिंबल देगी तो पार्टी से चुनाव लड़ेंगे नहीं तो निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतरेंगे.
ये भी पढ़ें-
रमेश साह ने सहरसा सदर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया, लोगों से की ये भावुक अपील






