नानी के घर आई बच्ची की तालाब में डूबने से मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा

By: Jan Manas

On: Thursday, August 7, 2025 7:59 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: नानी के घर आई बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई. सहरसा के पस्तपार थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव वार्ड 5 में घर के पास पोखर के सीढ़ी पर खेल रही 6 वर्षीय बच्ची का पैर पिछल जाने से वह पोखर के गहरे पानी में चली गई और डूबने से उस बच्ची की मौत हो गई.

गोताखोर ने तालाब से शव निकाला

मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और फिर स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्ची के शव को तालाब से बाहर निकाला गया. पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

बच्ची के घर में पसरा है मातम

मृतक बच्ची की पहचान मधेपुरा जिले के गोलपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर सरसंडी गांव वार्ड 6 निवासी दीपक पासवान की 6 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी के रूप में हुई है. बच्ची के ननिहाल और गांव दोनों जगहों पर परिवार में मातम पसरा हुआ है.

4 दिन पहले नानी से मिलने आई थी

वहीं, इस मामले में मृतक बच्ची का परिजन ने बताया कि चार दिन पहले बच्ची अपनी नानी से मिलने अपने ननिहाल आई थी और घर के पास ही तालाब की सीढ़ी पर खेल रही थी. इसी दौरान उस बच्ची का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई. गहरे पानी में बच्ची जा गिरी. बच्ची तैरना नहीं जानती थी. इसलिए वह गहरे पानी में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें-

सहरसा में सड़क हादसा में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, लोगों में आक्रोश

सहरसा में बोलेरो-ट्रैक्टर में टक्कर, दो की मौत, 2 घायल

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment