असामाजिक तत्वों ने बजरंगबली मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, कई जगहों पर की तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश

By: Jan Manas

On: Friday, August 1, 2025 4:22 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- जितेंद्र कुमार गुप्ता

Saharsa: सहरसा में असामाजिक तत्वों ने बजरंगबली मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, कई जगहों पर तोड़फोड़ की है. इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. सहरसा जिले के बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित बजरंगबली की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया साथ मंदिर में लगे ध्वज को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इसकी सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. भगवान की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने से लोगों के बीच भारी आक्रोश देखा जा रहा.

धार्मिक स्थलों पर तोड़-फोड़

घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात अज्ञात लोगों द्वारा मंदिर के मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. सुबह जब लोगों की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि उपद्रवियों ने कई जगहों पर क्षति पहुंचाई है. एक जगह महावीर जी के गदा और पूंछ को तोड़ दिया.  

मौके पर पहुंचे पुलिस के वरीय अधिकारी

वहीं, एक जगह पर महावीर जी का धुजा उखाड़ कर फेंक दिया. तीसरे जगह महावीर स्थान का धुजा उखाड़ कर फेंक दिया. घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर सहित चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है. फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है.

अपराधियों की पहचान की कोशिश

मौके पर मौजूद एसडीपीओ ने कहा कि बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा भगवान के प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है. मूर्ति के बांह को तोड़ दिया गया है. वहीं, बगल में एक छोटी प्रतिमा थी, जिसे भी गिरा दिया गया है. घटना स्थल पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंच गए हैं. छानबीन की जा रही है. जो भी लोग शामिल है, जो उपद्रवि तत्व, जिनके द्वारा यह काम किया गया है. उसकी पहचान की जा रही है. उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई  हमलोग करेंगे. 

ये भी पढ़ें-

बच्चों की जिद से हारकर मां ने कर ली आत्महत्या, फांसी से लटका मिला शव

पिता के लिए खाना लेकर जा रहा युवक कोसी नदी में डूबा, मौत, घर मचा है कोहराम

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment