पिता के लिए खाना लेकर जा रहा युवक कोसी नदी में डूबा, मौत, घर पर मचा है कोहराम

By: Hemlata Karn

On: Friday, August 1, 2025 11:42 AM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: पिता के लिए खाना लेकर जा रहा युवक कोसी नदी में डूबा. सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र के सोतथी गांव में कोसी के गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के सोतथी गांव निवासी सिकंदर चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है.

पिता के लिए घर से खाना लेकर निकला

इस मामले में परिजन ने बताया कि सचिन अपने पिता के साथ गांव से दूर मवेशियों की देखभाल के लिए रोज खाना लेकर जाया करता था. सचिन खाना लेकर पिता को देने घर से निकला, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा.

कोसी नदी से शव बरामद

परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और ग्रामीणों ने गांव के समीप कोसी के गहरे बाढ़ के पानी से सचिन का शव बरामद किया. उसका परिवार इन्हीं मवेशियों के दूध की आमदनी से अपना जीवन यापन करता था.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना सलखुआ थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सहरसा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

आपदा विभाग को नहीं दी गई है सूचना

मृतक के चचेरा भाई अजय कुमार ने कहा कि बाढ़ के समय में हम लोगों के मवेशी के रखने का जगह बदल जाता है. मेरा चचेरा भाई अपने पापा को खाना पहुंचाने गया था, इसी दौरान कोसी नदी में बाढ़ के पानी के बहाव में बह गया और उसकी मौत हो गई. थाना में आवेदन दिया गया हैं. वहीं, अभी आपदा प्रबंधन विभाग में इसकी सूचना नहीं दी गई है.  

ये भी पढ़ें-

कोसी नदी के कटाव से ग्रामीण परेशान, नदी में समा गए दर्जनों घर, अधिकारी बेपरवाह

महिषी में कोसी नदी का बांध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने खुद शुरू किया रिपेयरिंग का काम

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment