सहरसा मंडी में सब्जियों को सड़क पर फेंका, अनिश्चितकालीन हड़ताल से हो सकती है सब्जी की किल्लत

By: Jan Manas

On: Tuesday, July 29, 2025 2:10 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा मंडी में सब्जियों को सड़क पर फेंका गया है. किसानों ने रेलवे और प्रशासन के फैसले के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया है. सहरसा शहर के शंकर चौक स्थित सब्जी मंडी के व्यवसायियों ने आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल करते हुए अपनी-अपनी दुकानों को बंद करके सड़क पर उतर गए. इस दौरान आक्रोशित सब्जी व्यवसायियों ने मंडी में सब्जी लेकर आए वाहनों से सब्जी उठाकर सड़कों पर फेंक दिया और जमकर प्रदर्शन किया है.

पहले कहीं बसाए फिर उजाड़े

दरअसल, आपको बता दें कि शंकर चौक स्टेशन रोड जाने वाली सड़क किनारे वर्षो से बसे सैकड़ों सब्जी व्यवसायियों को रेलवे प्रसासन द्वारा नोटिस जारी कर जगह खाली करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन इन सब्जी व्यवसायियों का कहना है कि प्रसासन द्वारा हम लोगों को पहले कहीं और बसाया जाय तब हमें हटाया जाय.

अनिश्चितकालीन हड़ताल से परेशानी

इन सब्जी व्यवसायियों का कहना है कि हमलोग वर्षो से रेलवे की जमीन पर रशीद कटवा कर दुकान चला रहे हैं लेकिन अब हमें नोटिस जारी करके खाली करने को कहा जा रहा है. हमलोग अपनी मांगों को लेकर जिले के जिलाधिकारी से लेकर जिला प्रशासन के कई अधिकारियों के पास गए लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. इसलिए आज से हमलोगों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की है. जब तक हम लोगों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती है तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा.

सब्जी के लिए हाहाकार

हड़ताल कर रहे सब्जी विक्रेता ने कहा कि रेलवे से हम लोगों को नोटिस मिला है कि 7 दिनों में दुकान खाली कर दें, नहीं तो तोड़कर हटा दिया जाएगा. दुकान तोड़ने से पहले हम लोगों के लिए उचित व्यवस्था की जाए ताकि हम लोग वहां पर अपनी दुकान चला सकें. सब्जी विक्रेता ने कहा कि न रेलवे की तरफ से, न डीएम की तरफ से और न ही नगर आयुक्त की तरफ से हम लोगों को कोई आश्वासन मिल रहा है. बिना व्यवस्था किए तोड़ने पर सब्जी के लिए हाहाकार हो जाएगा. लेकिन जब तक कोई व्यवस्था नहीं होगी तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा. 

ये भी पढ़ें-

सहरसा में जर्जर सड़क और जलजमाव के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा, किया सड़क जाम

हल्की बारिश ने सहरसा नगर निगम की पोल खोल दी, नगर निगम नदी में हुआ तब्दील

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment