लोगों की शिकायत नहीं सुनने वाले थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई, एसपी ने लोगों को दिलाया भरोसा

By: Hemlata Karn

On: Tuesday, July 29, 2025 11:27 AM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: लोगों की शिकायत नहीं सुनने वाले थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी. एसपी ने लोगों को भरोसा दिलाया है. सहरसा में इन दिनों जिले के पुलिस कप्तान हिमांशु थाने में फरियादियों की शिकायत सुनकर जांच कर कार्रवाई नहीं करने वाले थाना अध्यक्षों पर सख्त दिख रहे हैं. दरअसल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दर्जनों की संख्या में पहुंचे फरियादियों ने एसपी के जनता दरबार में अपनी व्यथा सुनाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है.

जनता की शिकायत पर कार्रवाई का आदेश

वहीं, जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों से एसपी ने अपने चैंबर से निकलकर बारी-बारी से लोगों की शिकायत सुनकर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया है साथ ही मौके से ही संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से फोन के माध्यम से बात करते हुए उन्हें जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा.

एसपी ने न्याय का दिलाया भरोसा

एसपी के जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने कहा कि थाने में जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर वो एसपी के जनता दरबार पहुंचे हैं और एसपी से इंसाफ की गुहार लगाए हैं. वहीं एसपी हिमांशु ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनने के लिए जनता दरबार के माध्यम से लोगों की शिकायत सुनी गई है, और उन्हें न्याय का भरोसा दिया गया है, साथ ही अगर किसी थाने में पहुंचे फरियादियों की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई नहीं करने पर ऐसे पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-

कड़ी सुरक्षा के बीच सहरसा में सिपाही भर्ती परीक्षा, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर कड़ी निगरानी

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment