दरभंगा में नाला निर्माण में अनियमितता की जांच शुरू, अधिकारियों ने निर्माण स्थल का लिया जायजा

By: Jan Manas

On: Monday, July 28, 2025 8:52 PM

Google News
Follow Us

Darbhanga: दरभंगा में नाला निर्माण में अनियमितता की जांच शुरू हो गई है. जिला 20 सूत्री सदस्य अंकुर गुप्ता बुडको द्वारा अनियमितता एवं गुणवत्ता पर उठाए जा रहे सवाल के बाद सोमवार को शाम 4 बजे से बुडको द्वारा निर्माण हो रहे नाला की गुणवत्ता एवं हो रही अनियमितता की जांच की गई.

जिलाधिकारी द्वारा गठित सदस्य अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण एवं पथ निर्माण कार्यपालक अभियंता द्वारा इसकी जांच कर्पूरी चौक, जीसस एंड मैरी स्कूल, नाका 5 के पास सिटी हॉस्पिटल एवं उमा सिनेमा, भगत सिंह चौक, इनकम टैक्स चौराहा, हराही पोखर, हसन चौक, भिगो से एकमी, शिवधारा चौक इन जगहों पर किया जाना था परंतु वर्षा के कारण केवल कर्पूरी चौक का निरीक्षण हो पाया. जांच के दौरान अंकुर गुप्ता भी मौजूद रहे.

जांच के दौरान अपर समाहर्ता के द्वारा बुडको के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को इस बात को चेतावनी देते हुए कहा गया कि एस्टीमेट के द्वारा जो भी मानक तय किए गए हैं इस मानक पर अतिक्रमण मुक्त करते हुए वाटर लेवल मिलाते हुए बिना जगह छोड़े हुए निर्माण करना है. नहीं तो विभाग के द्वारा कार्रवाई की जाएगी. इसमें संवेदक को ब्लैकलिस्टेड भी किया जाएगा और जहां-जहां 5 फीट 6 फीट जगह को छोड़ा गया है उसमें जल्द सुधार करें.

निर्माण में जो गलत सामग्री उपयोग की जा रही है उसकी जांच की जाएगी और अपाचे का अधिकारी ने बुधवार दिन के 10 बजे से बचे हुए सभी स्थलों का निरीक्षण और निर्माण की गई मटेरियल की जांच की जाएगी. दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने में जिला प्रशासन पीछे नहीं रहेगी इसमें जिलाधिकारी का सख्त निर्देश हैं.

अंकुर गुप्ता ने कहा कि बुडको के द्वारा किए जा रहे नाला निर्माण कार्य का एस्टीमेट किसी को उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी. परंतु पिछले दिनों अपर जिलाधिकारी के कार्यालय में हुई बैठक में मेरे द्वारा उठाई गई बातों पर सभी वार्ड पार्षद वार्ड प्रतिनिधि एवं प्रतिनिधियों को एस्टीमेट उपलब्ध कराई गई.

ये भी पढ़ें-

दरभंगा में नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप, 20 सूत्री सदस्य की शिकायत पर, डीएम ने लिया संज्ञान

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment