- संवाददाता- फिरोज अहमद
Darbhanga: विधायक विनय चौधरी ने कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सफल निर्देशन में दो दशक पूर्व जो न्याय के साथ विकास की यात्रा प्रारंभ की गई वह अनवरत जारी है और आने वाले पंचवर्षीय में इसकी गति और तेज होगी. जिसमें उद्योग और रोजगार का बोलबाला होगा और हर वर्ग का समुचित भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.
विधायक शनिवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहेड़ी प्रखंड के विभिन्न गांव में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधायक ऐच्छिक कोष से नवनिर्मित सड़क एवं चबूतरा का लोकार्पण कर रहे थे. इस दौरान विधायक चौधरी ने बहेड़ी पूर्वी के वार्ड संख्या 15 में मोहन टोला पर मोहनलाल के घर से किशोरी शर्मा घर तक पीसीसी सड़क निर्माण एवं दोहाट नारायण पंचायत के मधुबन गांव में चबूतरा निर्माण के साथ अन्य विकास योजनाओं का लोकार्पण किया एवं उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो कहा वह कर दिखाया.
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि बिहार के किसी कोने से 8 घंटे में जो बाद में घटकर 6 घंटे का समय तय किया गया के अंदर बिहार की राजधानी पटना पहुंचा जा सकता है. जिसे उन्होंने कर दिखाया आज सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों का जाल बीत चुका है जहां से आवागमन सर्व सुलभ किया गया है. साथ ही उन्होंने बिहार के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि यहां उपस्थित अनेकानेक हमारे अनुभवी अभिभावक बताएंगे कि बिहार की दो दशक पूर्व क्या दुर्दशा थी और आज बिहार कहां खड़ी है.
आज बिहार का विकास दर दो अंको में पहुंच चुका है जो आने वाले समय में बिहार को नित्य नई ऊंचाई पर पहुंचते हुए विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा करेगी. विधायक प्रो चौधरी ने कहा कि एक दशक तो हमारी सरकार को पूर्व में खोदे गए गड्ढे को समतल करने में लग गई. उसके बाद विकास की गाड़ी सरपट दौड़ने लगी है जो सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं सिंचाई सुविधा के बाद अब मूल फोकस रोजगार और उद्योग के साथ-साथ कृषि विकास पर की गई है जिससे कि बेरोजगारी की समस्या का समूल निदान किया जा सके.
उन्होंने आम लोगों से बिहार की खुशहाली के लिए एक बार पुनः एनडीए की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि आपके सहयोग के बगैर बिहार का विकास संभव नहीं है और बिहार का विकास के साथ बेनीपुर विधानसभा का चौमुखी विकास आप लोगों के सहयोग पर ही निर्भर करेगा. एक बार फिर एनडीए को अपना आशीर्वाद देकर देश के भविष्य की बुनियाद को मजबूत करें.
मौके पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह, संतोष साह, राम शंकर मंडल, सरिता देवी, राम पुकार मंडल, फूलकुमारी देवी, शर्मा पासवान, बैजनाथ प्रसाद बैजू, सुधीर ठाकुर, पवन सिंह, संजीव कुमार, रामचतुर यादव, रामवृक्ष मुखिया, दिलीप राम, दानी प्रसाद सिंह, समदर्शी कमती, दिनेश लालदेव, रामनारायण मंडल, समतोला देवी, नागेश्वर मंडल अशोक कुमार मंडल, मिश्री साहु, संजय कुमार, सुनील लालदेव, किशोरी लालदेव, नागमणि कुमार, किशोरी शर्मा, किशुन शर्मा, नरेश साफी, सीताराम साफी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें-
बेनीपुर बिशनपुर सड़क चौड़ीकरण और एसएच- 88 पर ओवरब्रिज की स्वीकृत, लोगों ने सीएम-विधायक कहा धन्यवाद
125 यूनिट बिजली फ्री, विधायक विनय कुमार चौधरी कहा- गरीबों के लिए वरदान साबित होगा






