लॉ एंड आर्डर संभालने में एनडीए सरकार फेल, वोटर लिस्ट रिवीजन को मंगनी लाल मंडल ने बताया साजिश

By: Jan Manas

On: Friday, July 18, 2025 10:05 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- अमर कुमार कर्ण

Madhubani: राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल मधुबनी के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि एनडीए सरकार के शासन में लूट, अपहरण, हत्या और बलात्कार की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. सरकार को शीघ्र इस पर पहल करने की जरूरत है. बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की कड़ाई पालन कराने की जरूरत है.

मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश

मंगनी लाल मंडल ने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर के भी अपनी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के तहत मतदाता पुनरीक्षण सूची में सोची समझी साजिश चल रही है. मतदाताओं के नाम हटाने की तैयारी की जा रही है. बिहार में लगभग 8 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें लगभग 15 से 20% मतदाताओं के नाम हटाने की पूरी तरह प्लानिंग कर ली गई है, जिसका राजद पुरजोर विरोध करेगा.

छिन जाएगी सारी सुविधाएं

राष्ट्रीय जनता दल का कहना है कि संवैधानिक अधिकार किसी भी व्यक्ति का नहीं छीना जा सकता है. यदि आज मतदाता सूची से नाम हटा दिया जाएगा तो सरकार के द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं वैसे मतदाताओं की समाप्त कर दी जाएगी.

नीतीश को बताया था नकलची

वहीं, एक दिन पहले 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने के फैसले की जानकारी मिलते ही राजद के द्वारा जोरदार विरोध किया गया. जिला राष्ट्रीय जनता दल महासचिव पवन यादव ने कहा कि यह नकलची सरकार है, जो मेरे नेता तेजस्वी यादव के द्वारा चुनावी वादा जनता से किया गया था उन्होंने आज उसी की नकल की है.

राजद के विजन से आगे बढ़ रही नीतीश सरकार

पवन यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की सरकार बनने पर 200 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया है, उसी का नकल करके सीएम नीतीश कुमार ने आज 125 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की है. इससे पूर्व सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मामले में भी राजद के द्वारा 1500 रुपए देने का वादा किया गया था, तो NDA सरकार के द्वारा 1100 रुपए कर दिया गया. एनडीए सरकार के पास में कोई विजन नहीं है. यह सरकार राजद के विजन पर पीछे-पीछे आगे बढ़ना चाहती है.

ये भी पढ़ें-

125 यूनिट बिजली फ्री देने पर राजद का कटाक्ष, कहा- पलटू राम बन गए नकलची

मधुबनी के सिंघानिया चौक से सूड़ी स्कूल तक सड़क का टेंडर, 17.52 करोड़ से होगा निर्माण

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment