मोतिहारी को मुंबई जैसा बनाने का पीएम मोदी का वादा, गुरुग्राम जैसा होगा गयाजी, जानें पीएम के दौरे की पूरी जानकारी  

By: Jan Manas

On: Friday, July 18, 2025 3:07 PM

Google News
Follow Us

Motihari: शुक्रवार को पीएम मोदी बिहार दौरा पर आए. इस दौरान उन्होंने 7196 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की. उन्होंने चार अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इसके साथ ही रेलवे के कई परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन किया. 33 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने नीतीश कुमार के साथ दोस्ती, ऑपरेशन सिंदूर और लैंड फॉर जॉब घोटाला का भी जिक्र किया.

पुणे जैसा होगा पटना

पीएम मोदी ने मोतिहारी में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में जैसा पश्मिच भारत में मुंबई है, वैसा ही पूर्व में मोतिहारी का नाम होगा. जैसे रोजगार के अवसर गुरुग्राम में हैं, वैसे ही अपसर गयाजी में बने. पुणे की तरह पटना विकास होगा. उन्होंने कहा कि बिहार में विकास करने वाली सरकार है. मनमोहन सिंह सरकार पर भी उन्होंने निशाना साधा.

नीतीश से मित्रता का जिक्र

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे मित्र नीतीश जी की सरकार ने वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाई है. 400 से 1100 रुपए कर दिए. बिहार में 20 लाख से ज्यादा लखपति दीदी बन चुकी हैं. 10 लाख नौकरी दी गई है. 10 लाख को रोजगार दिया गया है. नीतीश जी की सरकार का युवाओं पर फोकस है.

लालू पर किया वार

पीएम मोदी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग रोजगार के नाम पर आपकी जमीन लिखवा लिया करते थे. अब ऐसा नहीं है. सरकार रोजगार दे रही है. एनडीए सरकार के साथ मिलकर बिहार ने ये सफर तय किया है.

इन परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

पीएम मोदी ने पूर्वी चंपारण में 700 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. समस्तीपुर-बछवाड़ा रेल रूट पर ऑटोमेटिक सिग्नल सुविधा का उद्घाटन किया. दरभंगा-नरकटियागंज रेल लाइन के दोहरीकरण का शिलान्यास किया. रेलवे की 5398 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.  

ये भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने माफिया राज, गुंडाराज और जंगलराज से लोगों को सतर्क किया, कहा- पंजा और लालटेन ने गरीबी में धकेला

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment